लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर बाइक की टक्कर से युवक की मौत:पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। उदयपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दीपक सिंह (33) की मौके पर मौत हो गई। उनके साथी राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दीपक रविवार रात को अपने साथी राजेंद्र के साथ निगोहां कस्बा गए थे। रात करीब साढ़े बारह बजे दोनों उदयपुर पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पहले लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेंद्र को सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक दीपक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह अविवाहित थे और खेती-किसानी करते थे। उनके माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे के समय दीपक रॉन्ग साइड से तेज गति में बाइक चला रहे थे। एसआई चंदन ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

Sep 15, 2025 - 20:18
 0