दौसा में आत्मनिर्भर भारत पर महिला सम्मेलन:स्वदेशी को बढावा देने के लिए वोकल फोर लोकल पर चर्चा, यह विचार केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आंदोलन
भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बुधवार को आनंद शर्मा गर्ल्स स्कूल दौसा में महिला सम्मेलन आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सुमन शर्मा ने कहा- देश की आत्मनिर्भरता के संकल्प को सशक्त बनाने और स्वदेशी विचार को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। आत्मनिर्भर भारत का विचार केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन है। जो देश की आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी स्वतंत्रता की नींव को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि देश में असीमित प्रतिभा, संसाधन और परंपरागत ज्ञान मौजूद है। यदि हम अपने स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तो भारत आत्मनिर्भर बनने के साथ एक सशक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में भी उभरेगा। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आयात पर निर्भरता भी घटेगी। जब स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और पहचान बढ़ेगी, तब राष्ट्र का गौरव भी सुदृढ़ होगा। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कहा– आत्मनिर्भरता का अर्थ है कि देश अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करे और विदेशी निर्भरता को कम करे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्टार्टअप्स और नवाचार के माध्यम से देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएं। इस दौरान माधुरी गुप्ता, कमल शर्मा, ममता सैनी, नीलम गुर्जर, सुमन मीणा, मंजू लता जाटव, मंजू साहू, लक्ष्मी दीक्षित, पिंकी कवर, कलावती गुप्ता, मुन्नी देवी, ललिता जांगिड़, सीता गुप्ता, शशि जैमन, भावना शर्मा, लक्ष्मी जांगिड़, साइना बानो, सुधा गुप्ता, सुनील बैरवा, पद्मावती गुप्ता, सरोज तांबी, समोद कुमारी, महेंद्र महावर, अंजू बडगुर्जर, प्रियंका राजपूत आदि मौजूद रहे।