बहू ने ससुर को चाकू मारा, इलाज के दौरान मौत:मामूली विवाद में किया था वार, आरोपी गिरफ्तार

देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव में दो दिन पहले चाकू लगने से घायल हुए एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जयप्रकाश वर्मा को उनकी बहू अंजलि वर्मा ने मामूली विवाद के बाद चाकू मार दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना रविवार रात की है। बलुआ अफगान गांव के बाजार टोला निवासी जयप्रकाश वर्मा (60 वर्ष) का अपने बेटे मुकेश वर्मा की पत्नी अंजलि वर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि अंजलि ने गुस्से में आकर ससुर जयप्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से जयप्रकाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर उन्हें तुरंत भटनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद परिवार उन्हें घर ले आया था। हालांकि, मंगलवार दोपहर करीब चार बजे अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही भटनी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए देवरिया भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के चलते बहू और ससुर के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला ने चाकू से वार किया। पुलिस ने आरोपी अंजलि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Oct 14, 2025 - 20:06
 0