जमुई का मजदूर 11 दिन से लापता:कोलकाता जाने के लिए निकले थे घर से, थाना पहुंचा बेटा; पुलिस बोली-पिता को खुद ढूंढो

जमुई जिले में एक पिता की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। सोनो थाना क्षेत्र के डोकली गांव निवासी विशुनदेव यादव (51) 10 जुलाई को सुबह 9:30 बजे कोलकाता मजदूरी करने निकले थे। वह पहले भी कोलकाता में रिक्शा चलाते थे। विशुनदेव के बेटे प्रदीप यादव ने बताया कि उनके पिता 11 दिनों से लापता हैं। कोलकाता में रहने वाले चाचा ने भी बताया कि विशुनदेव वहां नहीं पहुंचे हैं। प्रदीप ने झाझा रेलवे स्टेशन का 10 से 19 जुलाई तक का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला, लेकिन पिता का कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष बोले- पिता को खुद खोजो जब प्रदीप मदद के लिए सोनो थाने पहुंचा, तो थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि उसके पिता कोलकाता पहुंच चुके होंगे। अगर नहीं पहुंचे हैं तो खुद जाकर खोज लो, पुलिस कुछ नहीं करेगी। इसके बाद प्रदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Jul 21, 2025 - 11:59
 0