दूसरी सोमवारी पर किऊल नदी में नहाते समय किशोर बहा:जमुई में पुलिस ने समय पर बचाया, अस्पताल में भर्ती

जमुई में सावन के दूसरे सोमवार को किऊल नदी में एक किशोर बह गया। युवक की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित कटौना पांडे टोला निवासी कैलाश तिवारी का 16 वर्षिय बेटा के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान कर रहा था। नदी में जलस्तर अधिक होने और तेज धारा के कारण किशोर असंतुलित होकर बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की आवाज सुनकर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए। पुलिस ने किशोर को नदी से बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार किशोर की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सावन माह में नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना ने क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Jul 21, 2025 - 11:59
 0