एअर इंडिया फ्लाइट के पिछले हिस्से में आग लगी:दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद घटना; हॉन्गकॉन्ग से आई थी, सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के एक प्लेन के पिछले हिस्से के ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक यह प्लेन मंगलवार दोपहर 12:12 बजे हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आया था। विमान के सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। ऑक्सिलरी पावर यूनिट प्लेन में सबसे पीछे उसकी टेल में होती है। वहां आग लगने से प्लेन की बॉडी को नुकसान पहुंच सकता है। यह प्लेन के इंजन बंद होने पर भी कंट्रोल, लाइट्स और एसी को ऑन रखती है। आमतौर पर टर्मिनल पर खड़े रहने के दौरान प्लेन के मेन इंजन बंद रहते हैं, लेकिन ऑक्सिलरी पावर यूनिट से बिजली सप्लाई की जाती है। इससे ईंधन की खपत कम होती है। आसान शब्दों में कहा जाए तो APU एक छोटा इंजन होता है जो मेन इंजन बंद होने पर चढ़ने-उतरने और प्लेन के गेट पर खड़े होने के दौरान जरूरी सिस्टम को बिजली सप्लाय करता है। घटना के बाद एअर इंडिया का बयान... यात्री उतर रहे थे, APU ऑटोमैटिक बंद हो गया था यह फ्लाइट 22 जुलाई को हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आई थी। फ्लाइट AI 315 की लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद APU में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब यात्री प्लेन से उतरने लगे थे और सिस्टम डिजाइन के अनुसार APU ऑटोमैटिक बंद हो गया था। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि प्लेन को कुछ नुकसान हुआ है, जबकि यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। प्लेन को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है। साथ ही रेग्युलेटरी बॉडी को सूचित कर दिया गया है। दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट रोकी इससे पहले मंगलवार को ही दिल्ली से कोलकाता जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI2403 में तकनीकी खराबी आ गई थी। खबर मिलने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्लेन को उड़ान भरने से रोक दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन 160 यात्रियों को लेकर रनवे पर था और उड़ने ही वाला था। तभी खराबी का पता चला। फ्लाइट में हादसों के अन्य मामले... 21 जुलाई: मुंबई में एअर इंडिया का विमान रनवे से फिसला: भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय हादसा मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एअर इंडिया का AI2744 प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। मुंबई में भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन थी, जिससे विमान रनवे से 16 से 17 मीटर दूर घास पर चला गया। ये हादसा सुबह 9:27 बजे हुआ। तस्वीरों में दिखा कि विमान के दाहिने इंजन के नैसेल (ढक्कन) को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद विमान को पार्किंग तक लाया गया, जहां सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को उतारा गया। इस दौरान विमान के तीन टायर फट गए। पढ़ें पूरी खबर... 21 जुलाई: गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट के पहियों का हाइड्रोलिक सिस्टम उड़ान के दौरान खराब हो गया। विमान की इंदौर में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि पायलट ने अंडर कैरिज वॉर्निंग का मैसेज भेजा था। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसमें करीब 140 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें... 20 जुलाई: इंडिगो फ्लाइट 40 मिनट हवा में चक्कर लगाती रही, तिरुपति लौटी इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस कारण विमान करीब 40 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इसके बाद वापस तिरुपति आ गया। एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, एयरबस A321neo विमान तिरुपति एयरपोर्ट से शाम 7:42 बजे रवाना हुआ और लगभग 8:34 बजे वापस लौट आया। तिरुपति से हैदराबाद के लिए यह दिन की आखिरी शेड्यूल्ड फ्लाइट थी, जिसे रद्द कर दिया गया। इंडिगो की ओर से मामले पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। 19 जुलाई: एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण लौटी एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 19 जुलाई को उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही हैदराबाद वापस आ गई थी। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 IX110 सुबह 6:40 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। फ्लाइट को सुबह 11:45 बजे थाईलैंड के फुकेट में लैंड होना था। हालांकि टेकऑफ के थोड़ी देर बाद पायलट फ्लाइट को वापस हैदराबाद ले आया। विमान में तकनीकी खराबी थी, हालांकि किस तरह की गड़बड़ी थी। इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई। पूरी खबर पढ़ें... 16 जुलाई: गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 6271 की बुधवार रात 9:53 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया था। विमान में 191 लोग सवार थे। हालांकि, इंडिगो की तरफ से इंजन फेल होने की पुष्टि नहीं की गई है। एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से उड़ान भरते समय फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रोटोकॉल के तहत, विमान को डायवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। 15 जुलाई: पटना में रनवे टच करके दोबारा उड़ा इंडिगो विमान 15 जुलाई को दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 लैंडिंग के दौरान रनवे टच करने के बाद दाेबारा उड़ गई। फिर, तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने 5 मिनट बाद दाेबारा लैंडिंग की। इस दाैरान 173 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। हालांकि विमान टचिंग पॉइंट को थोड़ा ओवरशूट कर गया था। यानी वह रनवे पर लैंडिंग के लिए तय पॉइंट को पार कर गया था। 8 जुलाई: इंदौर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री बोले- झटका लगा इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट में अचानक जोर का झटका महसूस हुआ। जिसके
दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के एक प्लेन के पिछले हिस्से के ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक यह प्लेन मंगलवार दोपहर 12:12 बजे हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आया था। विमान के सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। ऑक्सिलरी पावर यूनिट प्लेन में सबसे पीछे उसकी टेल में होती है। वहां आग लगने से प्लेन की बॉडी को नुकसान पहुंच सकता है। यह प्लेन के इंजन बंद होने पर भी कंट्रोल, लाइट्स और एसी को ऑन रखती है। आमतौर पर टर्मिनल पर खड़े रहने के दौरान प्लेन के मेन इंजन बंद रहते हैं, लेकिन ऑक्सिलरी पावर यूनिट से बिजली सप्लाई की जाती है। इससे ईंधन की खपत कम होती है। आसान शब्दों में कहा जाए तो APU एक छोटा इंजन होता है जो मेन इंजन बंद होने पर चढ़ने-उतरने और प्लेन के गेट पर खड़े होने के दौरान जरूरी सिस्टम को बिजली सप्लाय करता है। घटना के बाद एअर इंडिया का बयान... यात्री उतर रहे थे, APU ऑटोमैटिक बंद हो गया था यह फ्लाइट 22 जुलाई को हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आई थी। फ्लाइट AI 315 की लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद APU में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब यात्री प्लेन से उतरने लगे थे और सिस्टम डिजाइन के अनुसार APU ऑटोमैटिक बंद हो गया था। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि प्लेन को कुछ नुकसान हुआ है, जबकि यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। प्लेन को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है। साथ ही रेग्युलेटरी बॉडी को सूचित कर दिया गया है। दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट रोकी इससे पहले मंगलवार को ही दिल्ली से कोलकाता जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI2403 में तकनीकी खराबी आ गई थी। खबर मिलने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्लेन को उड़ान भरने से रोक दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन 160 यात्रियों को लेकर रनवे पर था और उड़ने ही वाला था। तभी खराबी का पता चला। फ्लाइट में हादसों के अन्य मामले... 21 जुलाई: मुंबई में एअर इंडिया का विमान रनवे से फिसला: भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय हादसा मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एअर इंडिया का AI2744 प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। मुंबई में भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन थी, जिससे विमान रनवे से 16 से 17 मीटर दूर घास पर चला गया। ये हादसा सुबह 9:27 बजे हुआ। तस्वीरों में दिखा कि विमान के दाहिने इंजन के नैसेल (ढक्कन) को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद विमान को पार्किंग तक लाया गया, जहां सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को उतारा गया। इस दौरान विमान के तीन टायर फट गए। पढ़ें पूरी खबर... 21 जुलाई: गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट के पहियों का हाइड्रोलिक सिस्टम उड़ान के दौरान खराब हो गया। विमान की इंदौर में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि पायलट ने अंडर कैरिज वॉर्निंग का मैसेज भेजा था। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसमें करीब 140 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें... 20 जुलाई: इंडिगो फ्लाइट 40 मिनट हवा में चक्कर लगाती रही, तिरुपति लौटी इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस कारण विमान करीब 40 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इसके बाद वापस तिरुपति आ गया। एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, एयरबस A321neo विमान तिरुपति एयरपोर्ट से शाम 7:42 बजे रवाना हुआ और लगभग 8:34 बजे वापस लौट आया। तिरुपति से हैदराबाद के लिए यह दिन की आखिरी शेड्यूल्ड फ्लाइट थी, जिसे रद्द कर दिया गया। इंडिगो की ओर से मामले पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। 19 जुलाई: एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण लौटी एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 19 जुलाई को उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही हैदराबाद वापस आ गई थी। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 IX110 सुबह 6:40 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। फ्लाइट को सुबह 11:45 बजे थाईलैंड के फुकेट में लैंड होना था। हालांकि टेकऑफ के थोड़ी देर बाद पायलट फ्लाइट को वापस हैदराबाद ले आया। विमान में तकनीकी खराबी थी, हालांकि किस तरह की गड़बड़ी थी। इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई। पूरी खबर पढ़ें... 16 जुलाई: गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 6271 की बुधवार रात 9:53 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया था। विमान में 191 लोग सवार थे। हालांकि, इंडिगो की तरफ से इंजन फेल होने की पुष्टि नहीं की गई है। एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से उड़ान भरते समय फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रोटोकॉल के तहत, विमान को डायवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। 15 जुलाई: पटना में रनवे टच करके दोबारा उड़ा इंडिगो विमान 15 जुलाई को दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 लैंडिंग के दौरान रनवे टच करने के बाद दाेबारा उड़ गई। फिर, तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने 5 मिनट बाद दाेबारा लैंडिंग की। इस दाैरान 173 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। हालांकि विमान टचिंग पॉइंट को थोड़ा ओवरशूट कर गया था। यानी वह रनवे पर लैंडिंग के लिए तय पॉइंट को पार कर गया था। 8 जुलाई: इंदौर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री बोले- झटका लगा इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट में अचानक जोर का झटका महसूस हुआ। जिसके कुछ ही देर बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने की घोषणा की। इसे सुबह 7:15 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया था। ----------------- ये खबर भी पढ़ें... अहमदाबाद प्लेन क्रैश- मीडिया रिपोर्ट्स सिर्फ अटकलें: अमेरिकी अधिकारी बोलीं- भारत को पूरी जांच करने दें अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर अमेरिकी एजेंसी ने सावधान रहने की सलाह दी है। यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी ने कहा, जो बातें सामने आई हैं वो सिर्फ अटकलें लगाने वाली हैं। भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अभी अपनी शुरुआती रिपोर्ट जारी की है। इस तरह की जांच में समय लगता है। पढ़ें पूरी खबर...