सूखे से किसानों की मुसीबत:औराई में 20 साल से बंद पड़े सरकारी नलकूप, निजी पंप से सिंचाई में किसान परेशान

मुजफ्फरपुर के औराई क्षेत्र में भीषण गर्मी और सूखे की स्थिति ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में चापाकल, नदियां और तालाब सूख रहे हैं। धान के खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। मथुरापुर बुजुर्ग का बैगना और रामपुर पंचायत शम्भुता में सरकारी नलकूप पिछले 20 वर्षों से बंद पड़े हैं। नलकूप की लाखों रुपये की सामग्री खराब हो चुकी है। मरम्मत के अभाव में किसानों को निजी पंप सेट का सहारा लेना पड़ रहा है। निजी पंप सेट चालक 150 रुपये प्रति घंटे की दर से वसूली कर रहे हैं। किसान रंजीत मंडल ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर धान की खेती की है। सिंचाई के बावजूद खेतों में नमी नहीं आ रही है। किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला के अनुसार औराई में कई सरकारी नलकूप बंद पड़े हैं। किसानों के पास रोजाना सिंचाई कराने की आर्थिक क्षमता नहीं है। औराई कृषि पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने कहा कि 26 पंचायतों में सरकारी नलकूपों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रिपोर्ट जल्द ही जिला पदाधिकारी को सौंपी जाएगी।

Jul 23, 2025 - 17:46
 0