श्रीश्याम रसोई सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 119वीं चंद्रशेखर आजाद जयंती पर किया नमन।
श्रीश्याम रसोई सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 119वीं चंद्रशेखर आजाद जयंती पर किया नमन।

श्रीश्याम रसोई सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 119वीं चंद्रशेखर आजाद जयंती पर किया नमन।
सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट ,चौपला चौराहा स्थित अस्थायी कार्यालय पर वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर रेनू शरण द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विचार गोष्ठि आयोजन में डॉक्टर रेनू शरण ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद की आज 119 वीं जयंती पर हम उन्हें नमन करते है ,वे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे।उनका जन्म 23 जुलाई 1906 में भाबरा भारत में हुआ था।वह एक क्रांतिकारी थे ,जिन्होंने भारत के स्वतन्त्रता आंदोलन के दौरान उग्रवादी युवाओं के एक समूह का आयोजन और नेतृत्व किया था।तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित जन ने अपने अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन का विस्तार और महिला सशक्तीकरण, गौरक्षा, समाजिक न्याय और राष्ट्र हित में सनातन संस्कृति को मजबूत बनाना।इसी श्रखंला में ट्रस्ट सर्व सहमति से नैनीताल जिलासंयोजक रितु अग्रवाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।तथा संस्था के नियम व उद्देश्य के विषयों पर जानकारी दी।इस अवसर पर प्रभा उप्रेती, बालकृष्ण जोशी,दिव्या कोटियाल सहित अन्य सम्मानित जन मौजूद रहे।जयश्रीश्याम।डा.रेनू शरण।