आधे घंटे की बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल:फिरोजाबाद में जलभराव से शहर बेहाल, खुले मैनहोल में गिरे पिता-बेटी

फिरोजाबाद में आधे घंटे की तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की पोल खोल दी। शहर का मुख्य मार्ग सहित एक दर्जन से अधिक इलाके जलमग्न हो गए। स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। एक दुर्घटना में, गौशाला से चारा डालकर लौट रहे बंसल अपनी बेटी के साथ हादसे का शिकार हुए। बारिश के पानी से भरे खुले मैनहोल में उनका स्कूटर गिर गया, जिससे दोनों को चोटें आईं। नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद जलनिकासी की समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। नेता प्रतिपक्ष शारिक सलीम ने नगर निगम पर कुंभकर्णी नींद में सोने का आरोप लगाया। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निगम के अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं। बारिश ने शहर की बुनियादी सुविधाओं की कमजोर स्थिति को उजागर कर दिया है। जलभराव की समस्या से आम नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर वासियों का कहना है कि भले ही फिरोजाबाद स्मार्ट सिटी के नाम से जाना जाने लगा हो लेकिन बारिश का पानी निकालने का इंतजाम अभी भी नहीं हो सका है। जिसके चलते जरा सी बारिश में पूरा शहर ताल तलैया हो जाता है।

Jul 23, 2025 - 17:46
 0