सोनीपत में कांग्रेस का 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान:जिलाध्यक्ष कमल बोले-भाजपा की पोल खोलेगें; गांव-गांव तक भाजपा के खिलाफ होगा

सोनीपत में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और कार्यशैली के खिलाफ हरियाणा में एक बड़ा और आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है। "वोट चोर गद्दी छोड़" नामक इस अभियान की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खरखौदा के सांपला रोड स्थित वाल्मीकि आश्रम से की। कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में घोषणा की है कि इस अभियान को जिले के हर हलके और गांव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आम जनता को भाजपा की नाकामियों और खोखले वादों की सच्चाई बताई जा सके। ​भाजपा ने जनता को खोखले वादों से बरगलाया ​कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा की पोल जनता के सामने खोली जाए। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनता को खोखले वादों के सहारे बरगलाने का काम किया है। ​कमल दिवान ने कहा कि इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को बताएंगे कि किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा किस तरह भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही जनता के लिए सही विकल्प है। ​जनता के बीच सच्चाई लेकर जाएगी कांग्रेस ​कांग्रेस की ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने भी इस अभियान की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच सच्चाई लेकर जाएगी और हर वर्ग को विश्वास दिलाएगी कि कांग्रेस ही सही विकल्प है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी जितेंद्र बघेल ने की। नेताओं ने एकजुट होकर कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को निराश कर चुकी है और अब जनता बदलाव के मूड में है। ​कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने का आह्वान ​कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। नेताओं ने कहा कि यह अभियान न केवल भाजपा की नीतियों की पोल खोलेगा बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश भी भर देगा। ​इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी सोनीपत के ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, जयवीर वाल्मीकि, सुखबीर सिंह फरमाना, कांग्रेस नेता जयवीर अंतिल, दयानंद वाल्मीकि, राकेश सोदा, अनंत दहिया, जोगिंदर दहिया (लीलू प्रधान), नरेंद्र दहिया, शमशेर दहिया, पूर्व अध्यक्ष रमेश, राकेश दहिया और कुलदीप देशवाल सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sep 30, 2025 - 19:32
 0