बांसवाड़ा में जमीन विवाद में पत्थरों से किया हमला:बूढ़ा बस्सी गांव में भिड़ा चचेरे भाइयों का परिवार; 3 घायल अस्पताल में भर्ती

बांसवाड़ा में चचेरे भाइयों के परिवार के सदस्य जमीन विवाद में आपस में भिड़ गए। खेत में काम करते परिवार पर पत्थर बरसाए गए। हमले में घायल 3 सदस्यों को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। घटना मोटा गांव थाना क्षेत्र के बूढ़ा बस्सी गांव में हुई। खेत में काम करते तीन लोगों पर चचेरे भाई के परिवार के सदस्यों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में एक युवक, उसकी बहन और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हमले में संजय, धुली और संता घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एमजी में रेफर ​घायल संजय पुत्र पुंजा ने बताया- चचेरे भाइयों से 10 साल से जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार को मैं, मेरी पत्नी और बहन खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक हमला बोल दिया और पत्थर मारने लगे। हम तीनों को गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग हमें पहले स्थानीय अस्पताल गनोड़ा ले गए। ​वहां प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार शाम 6 बजे एमजी अस्पताल रेफर कर दिया। ​एमजी अस्पताल में तीनों का उपचार कर उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में मोटागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मोटागांव थानाप्रभारी रामसिंह ने बताया की मारपीट की रिपोर्ट आई थी, मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Oct 14, 2025 - 20:06
 0