रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 लोग घायल:बांका में दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से किया हमला, दो भागलपुर रेफर

बांका के रजौन थाना क्षेत्र के चकसफिया गांव में मंगलवार की शाम रास्ते को लेकर हुए विवाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष से 10 लोग घायल हो गए। जहां एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। एक पक्ष के जख्मी नीरज कुमार ने बताया कि गांव के छह लोग लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। वहीं उसे बचाने आए उनके चाचा विकास साह, प्रमोद कुमार और भाई पर भी उन्होंने हमला किया गया। इस हमले में नीरज के भाई की छाती की हड्डी टूट गई। दूसरे पक्ष के महेश साह ने पुलिस को बताया कि 19 लोगों ने मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। बताया कि उनके घर के छह सदस्यों से भी मारपीट की गई। उनका आरोप है कि आरोपियों ने उनके घर के दीवार और पिलर तोड़ दिए गए। वहीं महिलाओं के गले से आभूषण और नगद राशि छीनने का भी आरोप लगाया गया। सभी घायलों को पहले रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। नीरज और उनके भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। जांच के बाद होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Jun 24, 2025 - 17:13
 0