चौथम अंचल में लगा जनता दरबार:जमीन विवाद के 6 मामलों की सुनवाई, राजस्व और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
खगड़िया जिले के चौथम अंचल में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस दरबार में जमीन विवाद से जुड़े छह मामलों की सुनवाई हुई। बिहार में चल रहे राजस्व महाअभियान के तहत यह जनता दरबार लगाया गया। इसमें नए और पुराने मामलों के फरियादी अपनी जमीन से संबंधित विवादों के समाधान के लिए पहुंचे। राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दरबार में दोनों पक्षों की बात और साक्ष्यों को सुनने के बाद निर्णय लिया जाता है। इससे लोगों को उचित न्याय मिल सके। नए मामलों में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अगली तारीख तय की गई है। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी के साथ चौथम थाना के पुलिस पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार सिंह और अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
Sep 13, 2025 - 22:26
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.