महेंद्रगढ़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर सफाई कर्मी सम्मानित:विधायक कंवर सिंह यादव रहे शामिल, बोले- जीवन मूल्यों से लें प्रेरणा

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नगर पालिका परिसर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधायक कंवर सिंह यादव ने दोनों नेताओं को पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री देश की महान विभूतियां थीं। उन्होंने अपने आदर्शों, सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और सादगी से देश को नई दिशा दी। विधायक ने युवाओं से उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया, ताकि एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके। स्वच्छता स्वस्थ समाज की नींव विधायक कंवर सिंह यादव ने नगर पालिका महेंद्रगढ़ के 12 सफाई कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज की नींव है और इसमें सफाई कर्मचारियों का योगदान सबसे अहम है। विधायक ने इन कर्मठ कर्मचारियों को समाज का असली नायक बताया और नागरिकों से भी सफाईकर्मियों का सहयोग करने तथा स्वच्छता को अपनी आदत बनाने की अपील की। कार्यक्रम में ये रहे शामिल इस अवसर पर महेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष संदीप बचीनी, नगरपालिका उपप्रधान मंजू कौशिक, नगर पार्षद देवेंद्र सैनी, अशोक सैनी, राजेश सैनी, सुखबीर यादव, यशपाल यादव, सुनील तायल, विष्णु वाल्मीकि, संजय राठी, मनोनीत पार्षद लक्ष्मीकांत और मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Oct 3, 2025 - 01:08
 0