काली कोसी नदी में सरकारी नाव चालकों की मनमानी:छात्रों से अवैध वसूली, बेलदौर CO को दी शिकायत
खगड़िया के काली कोसी नदी में सरकारी नाव की व्यवस्था होने के बावजूद उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैजरी के विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाविकों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद बेलदौर अंचलाधिकारी (CO) अमित कुमार ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। छात्रों के परिजनों ने नाविकों की मनमानी और अवैध वसूली से तंग आकर गोगरी एसडीओ प्रद्युमन सिंह यादव से शिकायत की थी। शिकायत के बाद CO अमित कुमार और एआरओ सत्यनारायण झा घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, इस निरीक्षण की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि CO बेलदौर नाव संचालित कर रहे दबंगों और नाविकों के साथ ही घटनास्थल पर पहुंचे, जिससे जांच की पारदर्शिता पर संदेह उत्पन्न होता है। कागजों पर सरकारी नाव, निजी नाविकों की मनमानी वसूली कैंजरी पंचायत के पश्चिमी पार में केवल प्राथमिक स्तर तक की शिक्षा उपलब्ध है। +2 स्तर की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को नदी पार कर पूर्वी पार स्थित उर्दू उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैजरी जाना पड़ता है। पुल न होने के कारण वे पूरी तरह नाव पर निर्भर हैं। वास्तविकता यह है कि सरकारी बंदोबस्ती के तहत चयनित नावें केवल कागजों पर चल रही हैं। नाव का संचालन निजी (नसेरी) नाविकों द्वारा किया जा रहा है, जो छात्रों से मनमाने ढंग से पैसे वसूल रहे हैं। विरोध करने पर छात्रों के साथ तू-तू मैं-मैं और झड़प की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई सवाल उठाए हैं, जिनमें काली कोसी नदी पर चल रही नाव की बंदोबस्ती किसके नाम से की गई है और विद्यार्थियों के हित में जिला प्रशासन ने अब तक क्या ठोस कार्रवाई की है, जैसे प्रश्न शामिल हैं।
Sep 29, 2025 - 21:25
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.