'माई बहन मान योजना' हर घर तक पहुंचाने का अभियान:कटिहार में प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने किया नेतृत्व

राजद की महत्वाकांक्षी "माई बहन मान योजना" को हर घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने पाठशाला अभियान तेज़ कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व में कटिहार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में विशेष क्लासरूम अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान समरेंद्र कुणाल ने वाइट बोर्ड का सहारा लेकर सरल भाषा में महिलाओं को तेजस्वी यादव की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य की महिलाओं को ढाई हजार रुपए मासिक सामाजिक पेंशन, डेढ़ हजार रुपए ‘माई बहन मान योजना’ के तहत, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां, गैस सिलेंडर 500 रुपए में और अन्य कई सुविधाएं दी जाएंगी। भाजपा-जदयू को चेतावनी कुणाल ने कहा कि इन घोषणाओं के बाद भाजपा-जदयू गठबंधन पूरी तरह बौखला गया है। सत्ता से फिसली एनडीए सरकार चुनावी मौसम में खजाना लुटा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी योजनाएं चुनाव के बाद बंद कर दी जाएमगी। कुणाल ने भरोसा जताया कि तेजस्वी यादव की माई बहन मान योजना व्यावहारिक और सकारात्मक है, जो गरीब और मध्यम वर्गीय महिलाओं के जीवन में बदलाव लाएगी। महिलाओं में बढ़ा उत्साह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। उन्होंने योजनाओं को ध्यान से सुना और भरोसा जताया कि अब उन्हें तेजस्वी सरकार चाहिए। समरेंद्र कुणाल ने बताया कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र में राजद का पाठशाला अभियान हसनगंज प्रखंड, कटिहार सदर और नगर निगम क्षेत्र तक फैला हुआ है। अब तक लगभग 10 हजार लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं और इसे सरलता से समझ रहे हैं। उनका मानना है कि यह तरीका राजनीति में आने वाले समय में नया ट्रेंड बनेगा। नेताओं की मौजूदगी इस कार्यक्रम में राजद नेता प्रीतम चंद्रवंशी, अंकित मंडल, अनिल सिंह, मो. मासूम, दुर्गी देवी, सरिता पासवान, मो. फरीद, अमित कुमार, सुजय दास, मो. रहमान सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं।

Sep 29, 2025 - 21:25
 0