स्वदेशी अपनाने का अभियान:लखनऊ में व्यापार मंडल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, सैकड़ों लोगों ने दिया समर्थन

लखनऊ के पारा परिक्षेत्र हंस नगर में स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों नागरिकों ने स्वदेशी के समर्थन में हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में सुरेश छाबलानी ने व्यापारियों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ही अमेरिका को उचित जवाब दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 50 प्रतिशत से अधिक उपभोग की वस्तुएं विदेशी हैं। टूथपेस्ट से लेकर कोल्ड ड्रिंक्स और कपड़ों तक, अधिकतर सामान विदेशी कंपनियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश और देश के सभी जिलों में चलाया जाएगा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर यह अभियान लखनऊ समेत पूरे प्रदेश और देश के सभी जिलों में चलाया जाएगा। कार्यक्रम में नगर महामंत्री अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला, विकास सक्सेना, अनिल अग्रवाल और पारा परिक्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। छाबलानी ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से न केवल विदेशी उत्पादों की बिक्री कम होगी, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने लोगों से अपने परिवार और मित्रों को भी स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

Sep 23, 2025 - 23:21
 0