मेरठ के फिटकरी गांव में दो पक्ष भिड़े:स्कूटी सवार युवकों पर हमले

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव में रविवार को हुई झड़प सोमवार के दिन भी जारी रही। यह विवाद रविवार शाम 6 बजे स्कूटी सवार दो युवकों मोहित और सूरज पर हमले से शुरू हुआ। महेशचंद पक्ष द्वारा किए गए इस हमले के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना में दोनों पक्षों के बीच पथराव और करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक महिला सहित 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने फायरिंग की और वाहनों और मकानों में तोड़फोड़ की। आरोपी घर छोड़कर भागे सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। इस दौरान महिलाओं से पुलिस की झड़प हुई। कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के तीन थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी को बुलाया गया। पुलिस ने अब तक 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कई आरोपी घरों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। पुलिस की छापेमारी जारी है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।

Aug 25, 2025 - 22:48
 0