महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव मिला:शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया, 72 घंटो के बाद होगा पोस्टमार्टम
महेंद्रगढ़ में रेलवे लाइन के पास एक मृत व्यक्ति का शव मिला। जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष की बताई गई है। जिसके शरीर पर कपड़े नहीं है नीचे भगवा टाइप का कपड़ा लपेटे हुई है।। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए 72 घंटों के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। अभी शव की पहचान नहीं हुई है महेंद्रगढ़ जीआरपी चौकी से ASI राजबाला ने बताया कि, 15 जून की रात लगभग 8 बजे स्टेशन मास्टर महेंद्रगढ़ से सूचना मिली। डहीना जैनाबाद-नांगल मूंदी के बीच रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। वह सिपाही सनोज व आरपीएफ से विनोद के साथ मौके पर पहुंची। किलोमीटर नंबर 105/ 3-4 के पास तब उन्होंने देखा 55-60 वर्षीय एक व्यक्ति रेलवे लाइन के पास पेड़ों के नीचे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके शरीर पर कपड़े नहीं है नीचे भगवा कलर का कपड़ा लपेटे हुई है। उसके सिर के पास चप्पल निकली हुई है। उसके शरीर पर कोई चोट आदि के निशान भी नहीं मिले। प्रथम दृष्टि से उसकी मौत के कारणों का पता नहीं लगा है। पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा। राजबाला ने बताया कि हमने वहां के नजदीकी गांवों में इसकी सिनाख्त के लिए लोगों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसकी डेड बॉडी को महेंद्रगढ़ के मोर्चरी हाउस में रखवा दी गई है। 72 घंटे के बात उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएंगा।
