कुरुक्षेत्र के चौराहों के नाम महाभारत थीम पर होंगे:EV बसों से 44 कोस की पर्यटक करेंगे परिक्रमा; CM सैनी ने बोर्ड बैठक में दिए निर्देश
हरियाणा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड प्रबंधक मंडल की 82वीं बैठक गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। मीटिंग में कुरुक्षेत्र सिटी के कई प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई। मीटिंग में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक अशोक अरोड़ा भी मौजूद रहे। इनके अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव सुमिता मिश्रा और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पदाधिकारियों सहित विभागों के कई अधिकारी भी मीटिंग में उपस्थित रहे। EV बसों से पर्यटक करेंगे 44 कोस परिक्रमा मीटिंग में सीएम नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के सभी चौराहों के नाम महाभारत की थीम पर रखे जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिए आने वाले देश विदेश के पर्यटकों को EV बसों से 44 कोस की परिक्रमा कराई जाए। सीएम ने यह भी कहा कि कुरुक्षेत्र में हरमंदिर साहब की तर्ज पर वाटर फिल्टर लगाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए और भी काम किए जाएं।
