भिवानी में मनाई जाएगी राज्य-स्तरीय दक्ष प्रजापति जयंती:मंत्री रणबीर गंगवा ने दिया न्योता, प्रदेश में 5 हजार किलोमीटर जर्जर सड़कों की होगी रिपेयरिंग
हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा शनिवार शाम जींद पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से बैठक करने के बाद मंत्री ने कहा आराध्य देव महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती इस बार 13 जुलाई को भिवानी में राज्य स्तरीय समारोह के रूप में भव्यता से मनाई जाएगी। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं प्रदेश के अनेक मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य अतिथि भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि, भाजपा संतों और महापुरुषों को निरंतर सम्मान देने का कार्य कर रही है। हाल ही में संत कबीरदास जयंती सिरसा, महर्षि कश्यप जयंती इंद्री, भगवान परशुराम जयंती रोहतक, भगत धन्ना जयंती उचाना तथा महर्षि वाल्मीकि व संत रविदास जयंती को भी राज्य स्तर पर मनाया गया है। 14 हजार 300 किलोमीटर सड़कों के गड्ढे भरे अब इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भिवानी में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती को भी राज्य स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए गर्व की बात है और प्रजापति समाज को अपनी संगठित शक्ति का परिचय देते हुए इस आयोजन को भव्य बनाना है। मंत्री गंगवा ने कहा कि प्रदेश की लगभग 14,300 किलोमीटर सड़कों के गड्ढों को दुरुस्त कर दिया गया है। इसके अलावा पांच हजार किलोमीटर की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए शेड्यूल तैयार कर कार्य किया जा रहा है। मानसून को ध्यान में रखते हुए सीवरेज व्यवस्था सुधारने तथा नालों की सफाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं। जिन पर काम लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महा ग्राम योजना के तहत 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांवों में शहरों जैसी सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल्ल, जवाहर सैनी भी मौजूद रहे।