बेगूसराय में ट्रक ने महिला की रौंदा, मौत:बेटे के साथ बाइक से जा रही थी, हादसे के बाद आरोपी चालक फरार

बेगूसराय में शनिवार को NH-31 फोरलेन पर ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। मृतक बीहट निवासी सुनील साह की पत्नी गुड़िया देवी (42) है। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जिस ट्रक से हादसा हुआ, उसे भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल चालक को तलाश रही है। मृतका के देवर नंदू साह ने बताया कि गुड़िया देवी अपने बेटे प्रिंस के साथ बाइक से जा रही थी। ट्रैफिक चौक पर हादसा हो गया। घायल की स्थिति नाजुक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मृतका के बेटे को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में गुड़िया देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बेगूसराय में शनिवार सुबह भी हादसा हुआ था। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बेगूसराय-वीरपुर सड़क पर सिंघौल थाना क्षेत्र के पचम्बा गांव की है। मृतका की पहचान पचम्बा गांव के वार्ड नंबर-18 निवासी ग्राम कचहरी सचिव अजय यादव की पुत्री तनीषा कुमारी (14) के रूप में की गई है।

Jun 28, 2025 - 22:40
 0