मुंबई में ट्रेन से गिरकर सीतामढ़ी के युवक की मौत:गर्भवती पत्नी और डेढ़ साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल, परिवार का इकलौता सहारा था
मुंबई में सीतामढ़ी निवासी एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक सीतामढ़ी के बैरगनिया के अशोगी गांव निवासी आकाश कुमार (25) के रूप में हुई है। मंगलवार शाम को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुंबई में किया गया अंतिम संस्कार रविवार शाम को आकाश ट्रेन में सवार होकर घूमने निकला था। इस दौरान वह ट्रेन से गिर गया। रेल पुलिस ने घायल आकाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के चाचा पवन पटेल ने सोमवार को रेल पुलिस से शव मिला। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इकलौता सहारा था आकाश आकाश अपने पीछे गर्भवती पत्नी मीनू देवी और डेढ़ वर्षीय पुत्र अंकुश को छोड़ गया है। वह अपने माता-पिता मीना देवी और किशोर पटेल का इकलौता सहारा था। छोटे भाई गणेश पटेल सहित पूरा परिवार शोक में डूबा है। ग्रामीणों के अनुसार आकाश मेहनती युवक था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मृत्यु से पूरे अशोगी दक्षिणी टोले में शोक की लहर है।
Sep 2, 2025 - 22:18
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.