बेगूसराय में 3 युवकों को गोली मारी, एक की मौत:2 गंभीर, 7 राउंड फायरिंग, 20 फीट तक बिखरा खून; मौके पर 4 थानों की पुलिस

बेगूसराय में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े 3 युवकों को गोली मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 7-8 राउंड फायरिंग हुई है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास की है। मृतक की पहचान अमित कुमार (25) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक रेलवे गुमटी के पास अमित छोटे वाहनों से बैरियर वसूलता था। सुबह करीब 11:30 बजे स्टाफ प्रिंस कुमार के साथ बैरियर पर बैठा था। इस दौरान 2 बाइक से 4 अपराधी पहुंचे। ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बेगूसराय रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर गोली मारी है। गोली लगने से अमित, शुभम और प्रिंस घायल हो गए। इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां अमित की मौत हो गई। स्थिति तनावपूर्ण है। मौके पर 2 थानों की पुलिस पहुंची है। बेगूसराय SP मनीष घटनास्थल पर पहुंचे। 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके से आई 3 तस्वीरें देखिए... भाई बोला- प्लानिंग कर के भाई का मर्डर किया मृतक के भाई अमर कुमार ने बताया कि 'पूरी प्लानिंग के साथ भाई की हत्या की गई है। मेरा भाई बैरियर पर नहीं बैठता था। हमेशा स्टाफ ही रहता था। उसे बुलाकर लाया था। वो थोड़ी देर पहले ही घर से वहां पहुंचा था। अचानक अपराधी पहुंचे और गोलीबारी करने लगे। बैरियर का ठेका भैया के पास था। उसी विवाद में गोली मारी गई है। आलोक, राहुल, प्रेमी, मनीष, विष्णु, चिंटू ने मिलकर भाई की हत्या की है। 5 साल पहले पिता की भी हत्या हुई थी। बदमाश 3 बाइक से आए थे। 7-8 राउंड फायरिंग हुई है।' -------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए... मर्डर से एक दिन पहले कारोबारी ने शूट किया VIDEO:कहा- 7 लोगों ने मेरी हत्या की सुपारी दी है; सीतामढ़ी में अगले दिन 6 गोलियां मारीं सीतामढ़ी में शनिवार रात करीब 9 बजे 3 बदमाशों ने रियल स्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब इस मामले में कारोबारी का एक वीडियो आया है। इसमें वो हत्या से एक दिन पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए 7 लोगों को आरोपी बताए हैं। इस वीडियो को वसीम खान ने हत्या से एक दिन पहले शुक्रवार देर शाम को रिकॉर्ड किया था। साढ़े 3 मिनट के इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि उनकी जान को खतरा है। अगर उनकी हत्या होती है, तो इसके पीछे कुल 7 लोग जिम्मेदार होंगे। पूरी खबर पढ़िए

Jul 14, 2025 - 13:16
 0