बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मोदी के लिए आंदोलन करेंगे तेजप्रताप, महिला के इश्क में टावर से कूदा युवक, चुनाव से पहले CM का दशहरा गिफ्ट
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भागलपुर से है। यहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान महिला के पति वीडियो बनाते रहा। वहीं, PM मोदी की मां को तेजस्वी के मंच से गाली देने का मामला तूल पकड़ रहा है। तेज प्रताप में कहा कि दोषी को तुरंत जेल भेजा जाए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... टॉप 15 खबरें... 1. पत्नी ने लगाई फांसी, वीडियो बनाता रहा पति, मौत भागलपुर की एक महिला ने दिल्ली में पति के सामने खुदकुशी कर ली। वहीं पति विद्यानंद राय पत्नी को बचाने की बजाय उसके सुसाइड का वीडियो बनाता रहा। सुसाइड का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला एक छोटे से टेबल पर खड़ी होकर गले में फंदा बांध रही है। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो जाती है। इस दौरान पास ही उनके बच्चे रो रहे हैं, हालांकि वो वीडियो में दिख नहीं रहे हैं, लेकिन उनके रोने की आवाज आ रही है। पूरी खबर पढ़ें 2. PM की मां को गाली, विधायक को जेल भेजो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान पीएम की मां को गाली देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस विवाद में अब तेजस्वी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेजप्रताप की एंट्री हो गई है। पटना में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जिन लोगों ने मां पर उंगली उठाने का काम किया और गाली देने का काम किया उनके ऊपर FIR क्या उन्हें जेल होनी चाहिए। मैं बिहार और केंद्र की सरकार से मांग करता हूं कि मां शब्द का अपमान करने वाले को तुरंत से तुरंत जेल भेजे।' पूरी खबर पढ़ें 3. विकास मित्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे 25 हजार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी साल में विकास मित्रों को टैबलेट खरीदने के लिए 25 हजार रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही इनके परिवहन भत्ते को 1900 से बढ़ाकर 2500 रुपए और स्टेशनरी भत्ते को 900 से बढ़ाकर 1500 रुपए किया गया है। इसके अलावा शिक्षा सेवकों (तालिमी मरकज सहित) को स्मार्टफोन खरीदने के लिए 10-10 हजार रुपए मिलेंगे। शिक्षण सामग्री मद 3405 रुपए से बढ़ाकर 6000 रुपए प्रति केंद्र प्रतिवर्ष किया गया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा- “न्याय के साथ विकास” के सिद्धांत पर चलते हुए राज्य सरकार वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट नवादा के रजौली अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। डॉ. अनुज कुमार जब ड्यूटी पर थे, तब यह घटना हुई। रजौली थाना क्षेत्र के अदल बिगहा गांव के सुरेश यादव अपनी टूटी उंगली के इलाज के लिए अस्पताल आए थे। डॉक्टर जब उनकी जांच कर रहे थे, तभी सुरेश ने डॉक्टर का कॉलर पकड़ लिया और गालियां देने लगे। फिर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पूरी खबर पढ़ें 5. मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी, गिरकर मौत समस्तीपुर में शनिवार शाम एक युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने के लिए 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद जोर-जोर से अपनी प्रेमिका को आवाज देने लगा। वहां मौजूद लोगों के समझाने के बाद भी वो टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं था। कुछ देर बाद टावर से गिर कर उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई लक्ष्मी पासवान का कहना है, भाई उतरने ही वाला था, तभी बैलेंस बिगड़ने के कारण वो टावर से नीचे गिर गया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पूर्वी पंचायत के नोनिया टोल के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 6. LJP(R) नेता रईस खान गिरफ्तार सीवान में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता के घर पर सुबह 9 से SIT की रेड चल रही है। 7 घंटे की रेड में पूर्व MLC प्रत्याशी रईस खान के घर से AK-47 की 100 गोलियां बरामद की गईं हैं। इसके साथ ही चरस, गांजा भी मिला है। हालांकि, अभी तक इसकी तादाद और कीमत अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। छापेमारी के दौरान रईस खान को उनके घर से हिरासत में लिया गया है। वहीं, उनके 2 करीबी सहयोगी मुन्ना मियां और आफताब मियां को भी हिरासत में लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. जस्टिस पवन कुमार पटना हाईकोर्ट नए चीफ जस्टिस पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश पवन कुमार भीमप्पा बाजंत्री को राजभवन में शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल के सदस्य, न्यायपालिका और राजनीति जगत की कई अहम लोग मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ही न्यायमूर्ति बाजंत्री को पटना उच्च न्यायालय का 46वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। पूरी खबर पढ़ें 8. अशोक चौधरी बोले- मैंने संपत्ति नहीं छिपाई, पीके बौखला गए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंत्री अशोक चौधरी पर बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पीके ने एक पीसी में कहा था कि अशोक चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दाहिने हाथ हैं, लेकिन इन्होंने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना दिया है। जिसके बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है, 'प्रशांत किशोर सिर्फ आरोप लगा रहे हैं। साक्ष्य नहीं दे रहे। मैंने कोई गड़बड़ी नहीं की है। मेरा सबकुछ पब्लिक डोमेन में है। मैं सालाना आईटी रिटर्न दाखिल करता हूं। मैंने अपनी कोई संपत्ति छुपाई नहीं। मैं क्या जवाब दूं? यह तो अजीब बात हुई कि किसी के खिलाफ जो मन में आए, बोल दीजिए। मैंने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था, जिसमें उन्हें नोटिस मिला, इसी की बौखलाहट में वे मेरे खिलाफ अनाप-शनाप बोल रहे हैं।' पूरी खबर पढ़ें 9. शादी के बाद बॉयफ्रेंड संग दिल्ली भागी पत्नी पटना के फुलवारीशरीफ में नई दुल्हन ने पति को छोड़ ब्वॉयफ्रेंड संग दिल्ली भाग गई थी। 19 वर्षीय विवाहिता चांदनी कुमारी ने शादी के महज दो महीने बाद ही पति राजू कुमार (38) के साथ रहने से इनकार कर दिया। चांदनी रविवार को थाना पहुंची और पुलिस को अपना बयान दिया। अपने बयान में आरोप लगाया कि उसकी शादी धोखे से कराई गई थी
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भागलपुर से है। यहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान महिला के पति वीडियो बनाते रहा। वहीं, PM मोदी की मां को तेजस्वी के मंच से गाली देने का मामला तूल पकड़ रहा है। तेज प्रताप में कहा कि दोषी को तुरंत जेल भेजा जाए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... टॉप 15 खबरें... 1. पत्नी ने लगाई फांसी, वीडियो बनाता रहा पति, मौत भागलपुर की एक महिला ने दिल्ली में पति के सामने खुदकुशी कर ली। वहीं पति विद्यानंद राय पत्नी को बचाने की बजाय उसके सुसाइड का वीडियो बनाता रहा। सुसाइड का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला एक छोटे से टेबल पर खड़ी होकर गले में फंदा बांध रही है। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो जाती है। इस दौरान पास ही उनके बच्चे रो रहे हैं, हालांकि वो वीडियो में दिख नहीं रहे हैं, लेकिन उनके रोने की आवाज आ रही है। पूरी खबर पढ़ें 2. PM की मां को गाली, विधायक को जेल भेजो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान पीएम की मां को गाली देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस विवाद में अब तेजस्वी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेजप्रताप की एंट्री हो गई है। पटना में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जिन लोगों ने मां पर उंगली उठाने का काम किया और गाली देने का काम किया उनके ऊपर FIR क्या उन्हें जेल होनी चाहिए। मैं बिहार और केंद्र की सरकार से मांग करता हूं कि मां शब्द का अपमान करने वाले को तुरंत से तुरंत जेल भेजे।' पूरी खबर पढ़ें 3. विकास मित्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे 25 हजार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी साल में विकास मित्रों को टैबलेट खरीदने के लिए 25 हजार रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही इनके परिवहन भत्ते को 1900 से बढ़ाकर 2500 रुपए और स्टेशनरी भत्ते को 900 से बढ़ाकर 1500 रुपए किया गया है। इसके अलावा शिक्षा सेवकों (तालिमी मरकज सहित) को स्मार्टफोन खरीदने के लिए 10-10 हजार रुपए मिलेंगे। शिक्षण सामग्री मद 3405 रुपए से बढ़ाकर 6000 रुपए प्रति केंद्र प्रतिवर्ष किया गया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा- “न्याय के साथ विकास” के सिद्धांत पर चलते हुए राज्य सरकार वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट नवादा के रजौली अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। डॉ. अनुज कुमार जब ड्यूटी पर थे, तब यह घटना हुई। रजौली थाना क्षेत्र के अदल बिगहा गांव के सुरेश यादव अपनी टूटी उंगली के इलाज के लिए अस्पताल आए थे। डॉक्टर जब उनकी जांच कर रहे थे, तभी सुरेश ने डॉक्टर का कॉलर पकड़ लिया और गालियां देने लगे। फिर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पूरी खबर पढ़ें 5. मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी, गिरकर मौत समस्तीपुर में शनिवार शाम एक युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने के लिए 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद जोर-जोर से अपनी प्रेमिका को आवाज देने लगा। वहां मौजूद लोगों के समझाने के बाद भी वो टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं था। कुछ देर बाद टावर से गिर कर उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई लक्ष्मी पासवान का कहना है, भाई उतरने ही वाला था, तभी बैलेंस बिगड़ने के कारण वो टावर से नीचे गिर गया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पूर्वी पंचायत के नोनिया टोल के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 6. LJP(R) नेता रईस खान गिरफ्तार सीवान में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता के घर पर सुबह 9 से SIT की रेड चल रही है। 7 घंटे की रेड में पूर्व MLC प्रत्याशी रईस खान के घर से AK-47 की 100 गोलियां बरामद की गईं हैं। इसके साथ ही चरस, गांजा भी मिला है। हालांकि, अभी तक इसकी तादाद और कीमत अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। छापेमारी के दौरान रईस खान को उनके घर से हिरासत में लिया गया है। वहीं, उनके 2 करीबी सहयोगी मुन्ना मियां और आफताब मियां को भी हिरासत में लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. जस्टिस पवन कुमार पटना हाईकोर्ट नए चीफ जस्टिस पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश पवन कुमार भीमप्पा बाजंत्री को राजभवन में शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल के सदस्य, न्यायपालिका और राजनीति जगत की कई अहम लोग मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ही न्यायमूर्ति बाजंत्री को पटना उच्च न्यायालय का 46वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। पूरी खबर पढ़ें 8. अशोक चौधरी बोले- मैंने संपत्ति नहीं छिपाई, पीके बौखला गए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंत्री अशोक चौधरी पर बेनामी संपत्ति और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पीके ने एक पीसी में कहा था कि अशोक चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दाहिने हाथ हैं, लेकिन इन्होंने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना दिया है। जिसके बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है, 'प्रशांत किशोर सिर्फ आरोप लगा रहे हैं। साक्ष्य नहीं दे रहे। मैंने कोई गड़बड़ी नहीं की है। मेरा सबकुछ पब्लिक डोमेन में है। मैं सालाना आईटी रिटर्न दाखिल करता हूं। मैंने अपनी कोई संपत्ति छुपाई नहीं। मैं क्या जवाब दूं? यह तो अजीब बात हुई कि किसी के खिलाफ जो मन में आए, बोल दीजिए। मैंने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था, जिसमें उन्हें नोटिस मिला, इसी की बौखलाहट में वे मेरे खिलाफ अनाप-शनाप बोल रहे हैं।' पूरी खबर पढ़ें 9. शादी के बाद बॉयफ्रेंड संग दिल्ली भागी पत्नी पटना के फुलवारीशरीफ में नई दुल्हन ने पति को छोड़ ब्वॉयफ्रेंड संग दिल्ली भाग गई थी। 19 वर्षीय विवाहिता चांदनी कुमारी ने शादी के महज दो महीने बाद ही पति राजू कुमार (38) के साथ रहने से इनकार कर दिया। चांदनी रविवार को थाना पहुंची और पुलिस को अपना बयान दिया। अपने बयान में आरोप लगाया कि उसकी शादी धोखे से कराई गई थी। उसे यह नहीं बताया गया कि पति की उम्र उसके पिता से भी अधिक है। पूरी खबर पढ़ें 10. गला रेतकर युवक की हत्या, बांध के पास मिला शव बेगूसराय में अपराधियों ने गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी। गुप्ता-लखमीनियां बांध के पास शव मिला है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र की है। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम पहुंची। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। इस दौरान घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव निवासी रमाकांत सिंह के पुत्र मुरारी कुमार(30) के तौर पर हुई है। दवा कंपनी में एमआर का काम करता था। पिछले चार साल से ससुराल मधुरापुर पुवारी टोला में रह रहा था। पूरी खबर पढ़ें 11. केंद्रिय मंत्री चिराग पासवान की नव संकल्प महासभा पूर्णिया में रविवार को सांसद चिराग पासवान ने कहा है, 'विपक्षी पार्टियां MY समीकरण का दावा करती है। मैं भी MY समीकरण को लेकर चल रहा। मगर मेरे M का मतलब है महिला, Y का मतलब युवा है। गरीबी, पिछड़ेपन की खाई को कम करने जातीय समीकरण से ऊपर उठना होगा। विपक्षी पार्टियों ने मेरी राजनीतिक हत्या की कोशिश की। मेरे परिवार को बांटने, पार्टी को खत्म करने की कोशिश की। राजद कांग्रेस के MY समीकरण पर हमला। आप मेरा साथ दें बदले में मैं विकसित बिहार बनाकर दूंगा।' पूरी खबर पढ़ें 12. नाबालिग को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा लखीसराय में एक नाबालिग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अमहरा थाना क्षेत्र के बभनगांवा बहियार में एक नाबालिग को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। पीड़ित की पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई है। आरोपी जयजय राम कुमार ने शुभम पर गांव की एक लड़की से छेड़खानी का आरोप लगाया। इसके बाद उसे खंभे से बांधकर पीटा। वीडियो में दिखता है कि मारपीट के बाद आरोपी ने पीड़ित से माफी भी मंगवाई। पूरी खबर पढ़ें 13. पटना साइंस सिटी का CM नीतीश ने किया उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में आधुनिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज भी मौजूद रहे। भवन निर्माण विभाग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की संयुक्त पहल पर तैयार यह साइंस सिटी बिहार के छात्रों और आम नागरिकों को विज्ञान और नवाचार से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इसे पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की स्मृति में बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. पूर्व MLC को मंच पर जगह नहीं मिली, जमीन पर बैठे बेगूसराय में एपीएसएम कॉलेज बरौनी में शनिवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर हंगामा हुआ। समस्तीपुर जेडीयू के जिला प्रभारी और पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय को मंच पर जगह नहीं मिली। नाराज होकर मंच के आगे नीचे जमीन पर बैठ गए। कुछ देर बाद समर्थकों के साथ कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए। सम्मेलन के लिए तैयार किए गए शेड्यूल के मुताबिक मंच पर गठबंधन में शामिल सभी दल के प्रदेश से आने वाले नेता, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद को पहली पंक्ति में जगह देना था। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. 20 जिलों के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के 20 जिलों के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून की टर्फ लाइन बिहार-झारखंड से गुजर रही है, जिसका असर प्रदेश के ऊपर पड़ रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में भी लो-प्रेशर एरिया सक्रिय है। दोनों परिस्थितियों के कारण बिहार में नमी अधिक है। जिससे बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें