बिहार की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वालों को सबक:जमुई में मंत्री श्रवण कुमार बोले- यह महागठबंधन नहीं लठबंधन है, चुनाव आते-आते हो जाएगा खेल खत्म
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जमुई में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कई अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि, बिहार की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। मंत्री ने कहा कि, कुछ लोगों को बुराई से समाज में बढ़ने का मौका मिला है। जबकि उन्हें जनता ने अच्छे काम करने का अवसर दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। PM मोदी की माता पर की गई टिप्पणी पर भी श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी। जनता द्वारा खदेड़े जाने के सवाल पर वो बोले, यह लोकतंत्र की खूबसूरती है। कुछ लोग माला पहनाते हैं, तो कुछ विरोध करते हैं। फिर बनेगी NDA गठबंधन की सरकार मंत्री ने नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने दावा किया कि, 2025 के विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन 225 सीटें जीतकर फिर से नीतीश कुमार को CM बनाएगा। बटिया में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि पार्टी में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन जरूरत पड़ने पर सभी मिलकर काम करते हैं। नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे मंत्री ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले भी बड़े भाई की भूमिका निभाई थी। इस बार भी वो इस भूमिका को निभाएंगे। महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि, यह महागठबंधन नहीं स्वार्थ का लठबंधन है चुनाव आते-आते उसका पूरा खेल बिहार में समाप्त हो जाएगा। नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है।