बांका में गीदड़ के मुंह से मिला नवजात का शव:लोगों के शोर मचाने पर झाड़ियों की ओर भागा, नहीं हो सकी पहचान
बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक गीदड़ के मुंह से अज्ञात नवजात बच्चे का शव बरामद किया गया। अमरपुर प्रखंड के गोपालपुर महादेवपुर नहर के पास स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि एक गीदड़ अपने मुंह में नवजात का शव दबाए सड़क पार कर रहा था। यह दृश्य देखकर लोगों ने शोर मचाया और गीदड़ को खदेड़ दिया, जिसके बाद वह नवजात को वहीं छोड़कर झाड़ियों की ओर भाग गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन अज्ञात नवजात का शिनाख्त नहीं हो पाया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। नवजात का शव खून से लथपथ अवस्था में था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। नहीं हो सकी नवजात की पहचान थाना अध्यक्ष ने बताया कि नवजात की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दफना दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को वहां कैसे और क्यों फेंका गया। सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू घटना ने पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना दिया है। लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि गीदड़ के मुंह में नवजात का शव कैसे पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच सभी पहलुओं से शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से लगातार पूछताछ जारी है।
Oct 12, 2025 - 09:26
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.