बच्चों के सामने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या:किस्त न भरने पर फाइनेंस वाले ई-रिक्शा उठा ले गए, नशेड़ी पति ने महिला पर उतारा अपना गुस्सा

मुजफ्फरपुर में नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। करीब 15 से 20 मिनट तक महिला की लाठी-डंडे, मुक्के और लात से पिटाई हुई। घर में 3 बच्चे भी थे। जो अपनी मां को पिटता देखते रहे। तीनों की उम्र 4 से 8 साल के बीच है। वे अपनी मां को दर्द में देखकर रो रहे थे। महिला की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। महिला को नशेड़ी से बचाया और इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले गए। पीड़िता शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे अस्पताल में भर्ती हुई थी। आज दोपहर उसकी मौत हुई। वहीं, आरोपी पति फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी पति की ई-रिक्शा फाइनेंस वाले उठा ले गए थे। आरोपी ने लोन की 3 किस्त नहीं भरी थी। 5 महीने पहले ई-रिक्शा ली थी। जब आरोपी घर पहुंचा तो वो अपनी ई-रिक्शा न देखकर आक्रोशित हो गया। अपना गुस्सा उसने अपनी पत्नी पर उतार दिया। घटना करजा थाना क्षेत्र की है। 10 साल पहले हुई थी दोनों की शादी मृतका कांटी थाना क्षेत्र के सोमवरसा निवासी रामेश्वर महतो की बेटी रूबी देवी (28) है। जिसकी शादी 10 साल पहले करजा थाना क्षेत्र के रूपवारा पंचायत के रूपौली गांव निवासी रामसेवक महतो के बेटे मनोज महतो (30) से हुई थी। दो बेटे हैं और एक बेटी है। सबसे बड़े वाले बेटे की उम्र 8 साल है। छोटा वाला बेटा 6 साल का है। वहीं, बेटी सबसे छोटी 4 साल की है। जो अभी मृतका के मायके में है। परिजन के आवेदन देने के बाद आरोपी पति गिरफ्तार मामले की सूचना पर कांटी थाना क्षेत्र से मृतका के पिता रामेश्वर महतो अस्पताल पहुंचे। मृतका रूबी के परिजन ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें पति मनोज को आरोपी बनाया है। जिसके बाद पुलिस ने मनोज को आज गिरफ्तार किया। मनोज हत्या मामले में जेल भी जा चुका है। एक साल पहले ही बेल पर बाहर निकला था। वहीं, रूबी की लाश का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतका के पिता रामेश्वर महतो ने बताया, मेरा दामाद मनोज अक्सर मेरी बेटी रूबी के साथ मारपीट करता था। हमलोग कई बार इसका विरोध कर चुके हैं। शुक्रवार को भी रूबी के साथ मारपीट की थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम रूबी की मौत हो गई है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया, करजा थाना क्षेत्र में पति और पत्नी के बीच में आपसी विवाद हुआ था। जिसके बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। आज पत्नी की मौत हो गई। मृतका के परिजन ने आवेदन दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

Jun 28, 2025 - 22:40
 0