कटिहार के तीनों विधायकों को BJP ने फिर दिया टिकट:बिहार चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की, तारकिशोर प्रसाद को लगातार पांचवीं बार टिकट मिला

BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में कटिहार के तीनों मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। पार्टी ने इन तीनों पर दोबारा भरोसा जताया है। कटिहार सदर विधानसभा सीट से चार बार के विधायक तारकिशोर प्रसाद को लगातार पांचवीं बार टिकट मिला है। कोढ़ा विधानसभा सीट से कविता पासवान और प्राणपुर विधानसभा सीट से निशा सिंह को दूसरी बार चुनावी मैदान में उतारा गया है। तारकिशोर प्रसाद ने इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की तारकिशोर प्रसाद ने अपने सभी शीर्ष नेतृत्व को उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करते हुए दैनिक भास्कर से अपने कार्यकाल और आगे की रणनीति के विषय में विस्तृत रूप से बातचीत की। तारकिशोर प्रसाद, जिनका जन्म 5 जनवरी 1956 को हुआ था, स्वर्गीय गंगा प्रसाद के बेटे हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की है। उन्हें संगठन में ABVP और RSS से गहरे जुड़ाव का लाभ मिला है। वे नवंबर 2020 से 2022 तक बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वित्त, वाणिज्य, नगर एवं आवास, पशु एवं मत्स्य संसाधन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, सूचना प्रौद्योगिकी और आपदा प्रबंधन जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री के रूप में कार्य किया है। नवंबर 2005 से लगातार बिहार विधानसभा के सदस्य तारकिशोर प्रसाद नवंबर 2005 से लगातार बिहार विधानसभा के सदस्य रहे हैं। उन्होंने लोक लेखा समिति के सभापति, अधिकार समिति, नियम समिति, आचार समिति सहित विभिन्न समितियों के सदस्य के रूप में भी काम किया है। वे 2012 से 2014 और 2017 से 2020 तक बिहार विधानसभा में सत्ताधारी दल के सचेतक भी रहे हैं। उनके अन्य महत्वपूर्ण अनुभवों में BNMU विश्वविद्यालय मधेपुरा के सीनेट सदस्य, कटिहार दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य, एनएफ रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य और नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री्स, कटिहार के अध्यक्ष पद शामिल हैं। अन्य महत्वपूर्ण पदों का अनुभव पूर्व सदस्य सीनेट BNMU विश्वविद्यालय मधेपुरा, सदस्य दूर संचार सलाहकार समिति कटिहार, सदस्य क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति एनएफ रेलवे, अध्यक्ष नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज कटिहार ,सदस्य स्टेशन सलाहकार समिति ,निदेशक लायंस क्लब आफ कटिहार। अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन- 1974 ईस्वी में छात्र आंदोलन में सक्रिय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन, जिला प्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,सदस्य प्रदेश कार्य समिति और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन 1. सदस्य प्रदेश कार्य समिति 2. बीजेपी बिहार प्रदेश महामंत्री 3. कटिहार नगर अध्यक्ष 4. कटिहार नगर उपाध्यक्ष 5. कटिहार नगर महामंत्री 6. कटिहार जिला पूर्व प्रदेश अध्यक्ष 7. उद्योग मंच भाजपा प्रदेश कार्यकाल के दौरान उपलब्धियां 1. 131.71 करोड़ की लागत से कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना 2. 30 करोड़ की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना 3. 12 करोड़ 11 लख रुपए की लागत से सिटी बुकिंग से मोहम्मद चौक तक पथ का चौड़ी करण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य 4. कटिहार बलरामपुर राष्ट्रीय उच्च पद का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ करण कार्य 5. 100 करोड रुपए की लागत से रेल ओवर ब्रिज मिर्चैबारी से ड्राइवर टोला तक 6. 43.32 करोड़ की लागत से सदर अस्पताल कटिहार के परिसर में 100 100 बेड का दो भवन 7. 2 करोड़ 94 लाख की राशि से महिला आईटीआई का निर्माण 8. हसनगंज प्रखंड का अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर का निर्माण 9. मोक्ष धाम सह एक विद्युत एवं दो लकड़ी शवदागृह का निर्माण कार्य 10. कोसी घाट,विजय बाबू पोखर, बेगाना नहर एवं बीएमपी छठ घाट का निर्माण 11. ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप की स्थापना 12. खेल भवना ,व्यायाम शाला का निर्माण 13. सपनि हसनगंज बसा पद का चौड़ीकरण कार्य 14. 220 करोड रुपए की राशि से स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज सिस्टम कार्य निर्माणधीन 15. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास संपन्न 16. राजेंद्र स्टेडियम का उन्नयन एवं बहुउद्देशीय प्रसार का निर्माण सड़क का भी करवाया निर्माण इसके साथ ही पथ प्रमंडल निर्माण प्रमंडल कटिहार अंतर्गत दलन चौक से मिर्ची बड़ी मनिहारी मोड़ ललियाही हवाई अड्डा होते हुए उड़मा रेखा तक सड़क का चौड़ी करने में सुदृढ़ीकरण कार्य, कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 26,34 एवं 35 पटेल चौक से तीगछिया बाजार समिति एवं फसियां होते हुए चांदनी चौक तक पथ एवं नाला का निर्माण और कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या चार तीन गछिया काली मंदिर से वेयरहाउस एवं कृषि विज्ञान केंद्र होते हुए रोजितपुर तक पथ का निर्माण। भविष्य की योजनाएं एवं घोषणा पांचवीं बार जीतने के बाद कटिहार में सरकार द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा, कटिहार में दूसरा केंद्रीय विद्यालय स्थापना की घोषणा और मखाना एवं कला आधारित उद्योग की स्थापना की घोषणा। टिकट मिलने के बाद तारकिशोर प्रसाद के आवास पर समर्थकों का ताता लगा हुआ है। जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बबन झा ,परिमल झा ,बबलू गुप्ता, बिट्टू घोष, रीना झा , सीमा झा और सुमित सिंह ने उन्हें बधाई दी।

Oct 14, 2025 - 20:06
 0