मताधिकार के महत्व की दी जानकारी:नाथनगर में मतदाता जागरूकता अभियान, शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए निकाली प्रभात फेरी

भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में, भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड मुख्यालय से मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथनगर की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शालिनी कुमारी ने की। प्रभात फेरी में स्कूली बच्चे, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, प्रखंड के पदाधिकारी और शिक्षकगण शामिल हुए। प्रभात फेरी नाथनगर प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर पूरे नगर में घूमी। इसमें मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व के बारे में बताया गया और 11 नवंबर को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान करने की अपील की गई। 11 नवंबर को होना है मतदान बीडीओ शालिनी कुमारी ने मीडिया को बताया कि 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यह मतदाता प्रभात फेरी निकाली गई है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करना और उन्हें शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस जागरूकता अभियान में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिजीत कुमार, बीपीआरओ राहुल कुमार सहित दर्जनों स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, ब्लॉक के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

Oct 14, 2025 - 20:06
 0