रोहतक डीसी पर इनेलो-MLA सेतिया में बना टकराव:अभय चौटाला ने दिया था अल्टीमेटम, गोकुल बोले-अब खूंटा कमजोर पड़ा, लोग आपके व्यवहार से तंग

रोहतक डीसी सचिन यादव को अभय चौटाला द्वारा दिए गए अल्टीमेटम का वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस विधायक और इनेलो में सियासी टकराव की स्थिति हो गई। आज वीरवार को पहले इनेलो के जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने प्रैंस कांफ्रेंस कर सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया पर कटाक्ष किया और पुरानी वीडियो दिखाकर गोकुल के बयान को दोहराया। कुछ देर बाद विधायक गोकुल सेतिया लाइव आए और इनेलो व अभय चौटाला को लेकर तंज कसा। सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने जारी वीडियो में कहा कि इनेलो के प्रवक्ता पत्रकार वार्ता में एक वीडियो दिखा रहे थे कि इनेलो का खूंटा इतना मजबूत है और किसी का नहीं है। देखो खूंटा तो बहुत लोग मजबूत मानते थे। आज आप ये कह रहे हैं कि किसान कमेरा वर्ग गोकुल सेतिया के खिलाफ हो जाएगा। आप इनेलो वाले अपनी राजनीति चमकाने वाले किसानों का इस्तेमाल करना चाहते हो। और कितनी बार इस्तेमाल करोगे। ठीक है। इस्तीफा दिया। चुनाव लड़ा। हमने भी साथ दिया है। आज ये बात क्या गिनवा रहे हो कि गोकुल की मदद की तो 45 हजार वोट आ गए। अगर वोट ना गिरवाए होते तो यहां तक नहीं पहुंचता। फिर लक्ष्मणदास अरोड़ा को सारी उम्र तुम क्यों नहीं रोक पाए। उस समय कहा था कि खूंटा मजबूत था। किसान भी समझते थे। उस खूंटे को क्या हो गया, वो ढीला क्यों हो गया।

Nov 6, 2025 - 18:42
 0