रेप केस में जेल से छूटा युवक फांसी पर लटका:लखनऊ में पीड़िता ने मांगे 12 लाख, पत्नी से रुपए को लेकर विवाद हुआ था

लखनऊ के नाका इलाके में रेप केस में कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी का कहना है कि पीड़िता ने फोन कर 12 लाख रुपए की मांग की थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। नाराज पत्नी बेटी को लेकर घर से चली गई थी। देर रात बेटे ने जब दरवाजा खटखटाया तो जवाब न मिलने पर शोर मचाया। पड़ोसी दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो युवक फंदे से लटका मिला। मानक नगर थाने में रेप का मुकदमा घटना नाका थाना क्षेत्र के मातादीन हाता इलाके की है। यहां रहने वाला रोहित यादव (35) पत्नी पूजा, बेटी रिया और बेटे के साथ रहता था। मूल रूप से वह इंदिरानगर तकरोही का रहने वाला था। रोहित के खिलाफ मानक नगर थाने में रेप का मुकदमा दर्ज था। एक साल जेल में रहने के बाद वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। आसपास के लोग जमा हो गए पत्नी पूजा का कहना है कि रेप पीड़िता ने कॉल कर 12 लाख रुपए की मांग की थी। यह बात उसने रोहित को बताई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पूजा बेटी को लेकर ब्यूटी पार्लर चली गई। बेटा घर के बाहर खेल रहा था। वह घर लौटा और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। बेटा रोने लगा, तो आसपास के लोग जमा हो गए। दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद कुछ लोग दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे। रोहित कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Jul 24, 2025 - 22:33
 0