परबत्ता में लोहे के पाइप से युवक पर हमला:स्कूल मैदान में दो युवकों के बीच विवाद, एक घायल
खगड़िया के परबत्ता प्रखंड स्थित करना गांव में शुक्रवार की देर शाम मिडल स्कूल के फील्ड में एक युवक पर लोहे के पाइप से हमला करने का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय अभिमन्यु कुमार अपने घर के पास स्थित स्कूल मैदान में बैठे थे। इसी दौरान गांव के गोलू कुमार से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गोलू ने लोहे के पाइप से अभिमन्यु के सिर पर वार कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। घायल अभिमन्यु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परबत्ता थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Sep 20, 2025 - 00:48
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.