टावर से गिरकर खगड़िया के मजदूर की मौत:यूपी के अलीगढ़ में काम करने के दौरान हादसा
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड स्थित सोनडीहा गांव के रहने वाले चीनी लाल सिंह की उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मौत हो गई। चीनी लाल सिंह वार्ड नंबर 19 के निवासी थे। 40 वर्षीय चीनी लाल सिंह रोजगार के लिए अलीगढ़ गए थे। वहां वे एक टावर लाइन पर काम कर रहे थे। काम के दौरान वे टावर से गिर गए। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता त्रिवेणी सिंह पहले ही स्वर्गवासी हो चुके हैं। दुर्घटना की खबर मिलते ही सोनडीहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन इस घटना से बेहद दुखी हैं। पंचायत समिति सदस्य जयचंद्र कुमार ने कहा कि चीनी लाल सिंह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उन्होंने परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
Sep 10, 2025 - 21:39
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.