तेजस्वी यादव की सभा की तैयारी:झारखंड के मंत्री संजय यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए

भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित विनरोध हाई स्कूल मैदान में 8 अक्टूबर को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जनसभा होगी। यह 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में उनकी पहली यात्रा है। सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए झारखंड सरकार के मंत्री और गोड्डा विधायक संजय यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। संजय यादव ने अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को 'ऐतिहासिक' बताया। मंत्री यादव ने कहा कि यह सभा कार्यकर्ताओं में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ऊर्जा और उत्साह भरने का काम करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस तरह झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी है, उसी तरह बिहार में भी इस बार पूर्ण बहुमत से महागठबंधन की सरकार बनेगी।

Oct 5, 2025 - 20:22
 0