बेली रोड फ्लाईओवर पर हादसा कार-स्कार्पियो में टक्कर:हवा में उछली दोनों गाड़ियां, घायलों को अस्पताल ले जाया गया

बेली रोड फ्लाईओवर के ऊपर शुक्रवार की देर रात हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच जोरदार टक्कर हुई। इसमें दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। दोनों गाड़ियां अलग अलग लेने में जा रही थीं। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो N डिवाइडर फांदकर गमला को तोड़ते हुए अपोजिट लेन में घुस गई। लोगों की पहचान नहीं हुई इसी बीच दूसरी लेन से जा रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से टक्करा गई। घटना के बाद मौके पर वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे तैसे घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा गया। फिलहाल दोनों गाड़ियों में सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। दो लोगों को चोट लगी है। जो इलाजरत हैं। गाड़ी जब्त की गई गांधी मैदान ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। घायलों और गाड़ी ऑनर के बारे में पता लगाया जा रहा है। दोनों गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं। घटनास्थल से खींचकर ट्रैफिक थाने पर लाया गया है। अभी किसी के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों की खोजबीन हो रही है।

Aug 16, 2025 - 07:27
 0