यमुनानगर में आज भाजपा की प्रेसवार्ता:MLA घनश्याम अरोड़ा और पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल करेंगे बात, स्वच्छता पखवाड़े बारे देंगे जानकारी
यमुनानगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेता आज (मंगलवार) दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय यमुना कमल, सेक्टर-17 में आयोजित प्रेसवार्ता में शिरकत करेंगे। इस प्रेसवार्ता में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा भाग लेंगे। प्रेसवार्ता का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और पहलों के बारे में जानकारी साझा करना है।
