यमुनानगर पुलिस ने नोनी राणा गैंग का बदमाश किया ढेर:50 हजार इनामी, एनकाउंटर में 16 से 17 राउंड हुए फायर, CIA इंचार्ज को भी लगी गोली,

यमुनानगर पुलिस ने आज रादौर क्षेत्र में एनकाउंटर कर 14 सितंबर को मॉडल टाउन में फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक को ढेर कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से 16 से 17 राउंड फायर किए। इस कार्रवाई में सीआईए-2 के इंचार्ज के हाथ में भी गोली लगी है, जोकि अभी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मारे गए बदमाश के ऊपर सात से आठ केस दर्ज थे और 50 हजार रुपए इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस को आज शुक्रवार देर रात पुख्ता जानकारी मिली थी कि मॉडल टाउन में फायर करने वाले तीनों बदमाशों में से एक रादौर क्षेत्र में घूम रहा है, जोकि किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस को देखकर भागा बदमाश यमुनानगर पुलिस ने बदमाश की तलाश में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बदमाश का पुलिस से सामना हुआ। शामली से अंबाला बन रहे नए हाईवे के पास उसके साथ मुठभेड़ हुई है। बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा और फायर कर दिया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड फायर किए। दोनों तरफ से 16 से 17 राउंड फायर हुए, जिसमें बदमाश घायल हो गया वहीं सीआईए-2 के इंचार्ज के हाथ में गोली लगी है। पुलिस दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर लेकर पहुंचे। यहां पर इलाज के दौरान बदमाश ने दम तोड़ दिया वहीं सीआईए इंचार्ज का इलाज चल रहा है

Sep 20, 2025 - 00:48
 0