कानपुर में देवकीनंदन ठाकुर की कथा का समापन:मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर की मांग, गाय की रक्षा का संकल्प दिलाया

कानपुर में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया। इस अवसर पर महाराज श्री ने गौ रक्षा, सनातन बोर्ड के गठन और मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने भारत को एक सशक्त हिंदू राष्ट्र बनाने पर भी जोर दिया। कथा के समापन दिवस पर गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर महाराज श्री ने गौ माता का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गोपाष्टमी के दिन गौमाता की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। देवकीनंदन ठाकुर ने गौ रक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि भारत जैसे पवित्र देश में, जहाँ गाय को माता कहा जाता है, वहीं सबसे अधिक मांस गौ माता का ही बिकता है। उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा कि गाय की हत्या नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह हमारे धर्म, संस्कृति और मानवता के विरुद्ध है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि हर व्यक्ति गाय की रक्षा के लिए आगे आए। इस दौरान पूज्य महाराज श्री ने कथा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को कंबल वितरित किए। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि वे अपने समाज में सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखें, क्योंकि सेवा भाव ही जीवन को सार्थक बनाता है। महाराज श्री ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सनातन बोर्ड के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड सनातन धर्म, संस्कृति और संस्कारों की रक्षा करेगा। इसके साथ ही, उन्होंने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनाने की मांग की, जो सनातन आस्था और अखंड भारत का प्रतीक बने। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व श्री शिव प्रकाश गुप्ता (पुन्नी भईया), जयमाला सिंह, प्रभा शकर वर्मा, पूनम पाण्डेय, विपिन बापजेई, डाॅ. यूपी सिंह, राम विनय यादव, सतीश गुप्ता, अजय मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, रानी अवस्थी, वीरेन्द्र गुप्ता, नीलम सेंगर, माया सिंह, श्री भदौरिया, आभा गुप्ता, मीना शुक्ला, निर्मला त्रिपाठी, किरन तिवारी, अनु सेंगर, चन्द्र प्रभा इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

Oct 30, 2025 - 21:40
 0