बाढ़ से निपटने की तैयारी पर रिव्यु मीटिंग:सुपौल में आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

सुपौल में बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में समाहरणालय सभागार में गुरुवार की शाम आपदा ADM सचिदानंद सुमन की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ आने के उपरांत किए जाने वाले सभी प्रकार के कार्यों और तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें राहत सामग्री के भंडारण की स्थिति, तटबंधों की सुरक्षा हेतु उठाए जा रहे कदम, नावों की उपलब्धता, बाढ़ शरण स्थलों पर पेयजल, बिजली और आवाजाही की समुचित व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही आपदा संपूर्ति पोर्टल पर डेटा अद्यतन करने की स्थिति का भी आकलन किया गया। आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत और बचाव कार्यों में कठिनाई न हो। इसके लिए सभी शरण स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति होनी चाहिए ताकि आपदा की स्थिति में लोगों को तुरंत इलाज मिल सके। साथ ही पशुओं के लिए चारे की समुचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। तटबंधों की सुरक्षा पर रखी जाएगी विशेष निगरानी बैठक में यह भी तय किया गया कि तटबंधों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। संभावित कमजोर स्थलों पर पूर्व से मरम्मत कार्य कर लिया जाए ताकि बाढ़ की स्थिति में किसी प्रकार की क्षति न हो। वहीं, सभी प्रमुख सड़कों की स्थिति पर नजर रखते हुए वैकल्पिक मार्ग की भी पहचान कर ली जाए ताकि किसी भी परिस्थिति में आवाजाही बाधित न हो। समयबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने का निर्देश इस मौके पर मुकेश कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन सुपौल, चंद्रभूषण कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सुपौल, सभी बाढ़ प्रभावित अंचलों के अंचल अधिकारी, तटबंध के कार्यपालक अभियंता सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया गया।

Sep 19, 2025 - 11:02
 0