डीएम ने गोगरी में मतदाता जागरूकता अभियान का किया उद्घाटन:राटन BRC मैदान में विधानसभा चुनाव के तहत कार्यक्रम, भारी संख्या में लोग शामिल

खगड़िया जिले के गोगरी में विधानसभा एवं निर्वाचन 2025 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया गया। बृहस्पतिवार को राटन के बीआरसी मैदान में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने नागरिकों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में निर्भीक, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। इस अवसर पर जिला उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया, अपर समाहर्ता आरती कुमारी, गोगरी थाना प्रभारी तरुण कुमार पांडे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका, जीविका, आशा और अन्य महिला और पुरुष कर्मी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। आंगनबाड़ी सेविकाओं और विभिन्न विभागों के कर्मियों को इस कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाने को कहा गया।

Oct 30, 2025 - 21:41
 0