खगड़िया में 17 साल की लड़की को मारी गोली:घर में खाना बना रही किशोरी के हाथ में लगी, आरोपी पड़ोसी फरार
खगड़िया जिले में एक शराबी व्यक्ति ने मंगलवार की शाम 17 वर्षीय किशोरी को गोली मार दी। परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी पंचायत के खनुआ राका गांव में यह घटना हुई। घटना के समय पवन यादव की बेटी रेशमी कुमारी अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान पड़ोसी ब्रजेश यादव शराब के नशे में धुत होकर घर में घुस आया। उसने अचानक गोली चला दी, जो रेशमी के हाथ को छेदते हुए आर-पार हो गई। परिजन तुरंत उसे परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी ब्रजेश यादव रोज शराब पीकर गाली-गलौज करता है। वह मनबढ़ प्रवृत्ति का व्यक्ति है। परबत्ता थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Sep 2, 2025 - 22:18
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.