मुंगेर में करंट से मजदूर की मौत:धान रोपनी के समय मोटर चालू करने गया था, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले गई जान

मुंगेर में गुरुवार को धान रोपनी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। धराहरा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव निवासी राईस यादव (30) की करंट लगने से मौत हो गई। राईस बसमन थाना बहियार स्थित खेत में पानी पटाने के लिए मोटर चालू कर रहा था। मोटर में बिजली का तार जोड़ते समय उसे करंट लग गया। वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना गुरुवार को धान की रोपनी के दौरान हुई। 2 बच्चों का पिता था मृतक घटना के समय मृतक की चाची उषा देवी खेत के पास ही काम कर रही थीं। मृतक के 2 छोटे बच्चे बेटा आकाश कुमार (10) और बेटी कीर्ति कुमारी (8) घर पर थे। परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत राईस को धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान वहां तैनात चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ग्रीन ने जांच के बाद बताया कि युवक की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को मुआवजा देने की मांग घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। राईस अपने पिता स्वर्गीय उमेश यादव के परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसके 2 छोटे बच्चों का भविष्य अब अनिश्चित हो गया है।

Jul 24, 2025 - 22:33
 0