मुंगेर में 6 घंटे तक फंसी रही गाड़ियां:बाढ़ पीड़ितों का मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम, CO-थानाध्यक्ष ने जाम खुलवाया

मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। उदयपुर के पास मुंगेर-बरियारपुर एनएच 80 को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों की मुख्य मांग थी कि सरकार द्वारा घोषित 7,000 रुपए की सहायता राशि अभी तक उन्हें नहीं मिली है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कुछ लोगों को मुआवजा मिल गया है, लेकिन अधिकांश प्रभावितों को यह राशि नहीं मिली है। जाम की सूचना पर नयाराम नगर थानाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। एनएच 80 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें इस दौरान एनएच 80 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। लगभग छह घंटे बाद जमालपुर सीओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क से जाम हटाया जा सका और यातायात सामान्य हुआ। एक-दो दिन में पैसा मिलने का आश्वासन देते रहे हैं CO और BDO ग्रामीणों ने बताया कि CO और BDO लगातार एक-दो दिन में पैसा मिलने का आश्वासन देते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वे पिछले चार दिनों से प्रतिदिन सड़क पर उतर रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। आज भी मजबूरी में सड़क जाम किया गया और फिर से आश्वासन ही मिला है। गौरतलब है कि मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों में मुआवजे को लेकर लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का काम जारी होने के बावजूद, विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम और अनशन जैसे विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Sep 19, 2025 - 11:02
 0