महिला सिपाही से 2 साल तक यौन शोषण:बक्सर में शादी का झांसा देकर 2 बार गर्भपात कराया, आरोपी सिपाही सस्पेंड, FIR दर्ज

बक्सर के डुमरांव स्थित बिहार विशिष्ट सशस्त्र पुलिस बल (बिसैप-04) में पदस्थापित एक महिला सिपाही ने अपने ही साथी जवान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने 2 सालों तक शोषण किया और जबरन 3 बार गर्भपात कराया। पीड़िता के बयान पर डुमरांव थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस विभाग ने आरोपी जवान उमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वाराणसी में जबरन शारीरिक संबंध बनाया पटना जिले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2023 में बिसैप में तैनाती के दौरान उसकी मुलाकात गया जिले के रहने वाले उमेश कुमार से हुई। बातचीत के बाद उमेश ने नजदीकियां बढ़ाईं। अप्रैल 2023 में वाराणसी के एक होटल में पहली बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का वादा करते हुए माफी मांगी। उसने कहा कि विरोध करने पर उसकी नौकरी चली जाएगी। मई 2023 में पीड़िता हुई गर्भवती मई 2023 में पीड़िता गर्भवती हुई। तब उमेश ने उसे देवघर स्थित बैजनाथ धाम मंदिर ले जाकर शादी का नाटक किया। उसने कहा कि वह परिवार वालों को बाद में बताएगा। इसी दौरान उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। क्लिनिक ले जाकर जबरन कराया गर्भपात सितंबर 2023 और सितंबर 2024 में दो बार फिर गर्भवती होने पर आरोपी ने क्लिनिक ले जाकर जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने जब सामाजिक रूप से शादी का दबाव बनाया तो उमेश मुकर गया और धमकियां देने लगा। मई 2025 में उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। डुमरांव के प्रभारी थानाध्यक्ष मतेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को विभाग से निलंबित कर दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। विभागीय स्तर पर भी इस मामले की जांच की जा रही है।

Jul 31, 2025 - 22:06
 0