भागलपुर में मिली अज्ञात लाश:मुंह पर चोट के निशान, हत्या के बाद शव को फेंकने की जताई जा रही आशंका

भागलपुर में एक युवक लाश मिली है। मुंह पर जख्म के निशान मिले है। शरीर के कई अंग गल चुके हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद लाश को फेंक दिया गया है। लाश की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की, पर अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लाश देखकर अंदाजा लगाया जा रहा कि शख्स की उम्र 35 साल के आसपास होगी। बॉडी पर आसमान रंग की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट है। मामला अमडंडा थाना क्षेत्र से 4 किलोमीटर दूर भैना पुल के पास का है। पुलिस 3 दिन लाश सुरक्षित रखेगी लोग ये भी आशंका जता रहे कि खेत में पटवन के दौरान विवाद हुआ होगा। पुलिस ने बॉडी को जब्त कर लिया है।आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पहचान के लिए बॉडी को 3 दिन तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस संबंध में अमडंडा थाना अध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Jul 31, 2025 - 22:06
 0