मधेपुरा में 102 एंबुलेंस कर्मियों का बना संघ:अनिल कुमार यादव अध्यक्ष और सतीश कुमार सचिव नियुक्त, संगठन के नाम से खुलेगा बैंक खाता

मधेपुरा सदर अस्पताल परिसर में 102 एम्बुलेंस कर्मियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एम्बुलेंस कर्मियों ने सामूहिक रूप से संघ को मजबूत करने और अनुशासन के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कर्मियों ने तय किया कि संगठन के सभी सदस्य एक-दूसरे की हर संभव मदद करेंगे और एकजुट रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें संगठन को औपचारिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से संघ का गठन किया गया। संगठन के नाम से बैंक खाता खुलवाने पर सहमति बनी। साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे और किसी भी परिस्थिति में संगठन को कमजोर नहीं होने देंगे। संघ की कार्यकारिणी टीम का हुआ गठन बैठक में सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया। इसमें अनिल कुमार यादव को अध्यक्ष, सतीश कुमार को सचिव और शैलेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं विमल कुमार को जिला संयोजक, लक्ष्मण मेहता को मीडिया प्रभारी, अजीत कुमार को जिला मंत्री और जुबेर आलम को उप जिला मंत्री बनाया गया। रामविलास यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जबकि सक्रिय सदस्य के रूप में भीम शंकर मेहता को चुना गया। इसके अलावा प्रभु शंकर कुमार, बद्री कुमार, शंकर कुमार, कामेश्वर पोद्दार और बंटी कुमार को भी संघ की जिम्मेदारी में शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित सभी कर्मियों ने विश्वास जताया कि संघ के गठन से 102 एम्बुलेंस कर्मियों की आवाज और मजबूत होगी। साथ ही, कर्मचारियों की समस्याओं को एकजुट होकर बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा।

Aug 31, 2025 - 12:49
 0