शेखपुरा जेल में बंद शराब कारोबारी की तबियत बिगड़ी:पेट दर्द के बाद पावापुरी रेफर, 15 दिन पहले शराब के साथ पकड़ा गया था

शेखपुरा मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी अनिल यादव को बीती रात अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। जेल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिल यादव शहर के मकदुमपुर मोहल्ला का रहने वाला है। वह मकदुमपुर मुशहरी टोला में शराब बिक्री का काम करता था। 15 दिन पहले नगर थाना पुलिस ने उसे शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। कैदी को पेट में भारी दर्द और बेचैनी सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया। पुलिस कर्मी सहेंद्र कुमार ने बताया कि कैदी को पेट में भारी दर्द और बेचैनी थी। अनिल यादव दो साल पहले भी शराब के साथ पकड़ा गया था। तब भी उसे जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से शराब के धंधे में लग गया था।

Aug 31, 2025 - 12:49
 0