भिवानी के कमांडो को मिला गैलेंट्री अवार्ड:गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत, बोले- कठिन परिश्रम और सही दिशा में प्रयास से हर लक्ष्य संभव

भिवानी के गांव चांग निवासी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) कमांडों महेन्द्र सिंह को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गैलेंट्री अवार्ड मिलने पर वे बार गांव पहुंचे तो उनका ग्रामीणों ने स्वागत किया। कमांडो महेंद्र ने सबसे पहले गांव चांग के संत कबीर आश्रम व बाबा अधीरा में मत्था टेका। इसके बाद उनका खुली जीप में बैठाकर घर तक लाया गया। गांव में जगह-जगह पर कमांडो महेंद्र का फूल मालाओं से ग्रामीणों ने स्वागत किया। महेंद्र के भाई सुभाष ने बताया कि उनको 27 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। समस्त ग्रामीणों की तरफ से आज उनका गांव चांग पहुंचने पर स्वागत किया गया। महेंद्र ने मानेसर में एनएसजी कमांडों के तौर पर कार्यरत है। कठिन परिश्रम और सही दिशा में प्रयास से हर लक्ष्य संभव एनएसजी कमांडों महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, कठिन परिश्रम और सही दिशा में प्रयास से हर लक्ष्य संभव है। उन्होंने युवाओं को नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच की सलाह दी। उनका लाइब्रेरी पहुंचने पर यूथ बिग्रेड प्रधान मुकेश परमार ने उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष, राजेश कुमार, जिला पार्षद बंटी, बिन्नू रंगा, चांग सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रंगा आदि उपस्थित रहे।

Jul 31, 2025 - 22:06
 0