तालाब में भैंस धोते समय युवक की डूबकर मौत:कैमूर में 28 वर्षीय पशुपालक का 10 घंटे बाद मिला शव, कोहराम
बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव के 28 वर्षीय पशुपालक विपिन सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना फुल्ली और तुर्की गांव के बीच स्थित रमहि पोखरा में हुई। विपिन शुक्रवार की शाम को अपनी भैंस को नहलाने गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देरशाम तक घर नहीं आया तो खोजबीन की मृतक के भाई बृजेश सिंह ने बताया कि विपिन रोज की तरह भैंस को चराने गया था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर उन्होंने कई जगह खोजबीन की। शनिवार सुबह जब वे तलाश कर रहे थे, तो पोखर में भैंस दिखाई दी और पास ही विपिन का शव तैरता मिला। घटना की सूचना मिलने पर कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है।
Aug 30, 2025 - 13:07
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.